logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवरात्रि के शुभ अवसर पर 72 घंटे का शिव धुन का कार्यक्रम तुलसीपुर पंचायत मैं बड़े हर्ष उल्लास से मनाते हैं

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के तुलसीपुर में 72 घंटे का शिव धुन मेला आरंभ, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के तुलसीपुर यमुनिया व तुलसीपुर यादव टोला में 15 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक आयोजित 72 घंटे के शिव धुन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। शिव धुन मेला का उद्घाटन मेला अध्यक्ष माननीय पूर्व प्रमुख झाड़ी यादव, भवेश सोनी एवं युवा नेता सुमित कुमार यादव , राम मनोज कुमर द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर मेला की मुख्य समिति के सदस्य—खगेंद्र यादव, विजय यादव, शंभू यादव, रंजीत यादव, निर्मल यादव, चीचो यादव सहित तुलसीपुर के सभी सदस्यगण व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिव धुन मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा, सद्भाव व नैतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। चार दिनों तक चलने वाले इस शिव धुन कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और श्रद्धालुओं की सहभागिता से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

4
723 views

Comment