logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू (अराजनैतिक) का हल्लाबोल!

बुलंदशहर: आज राजे बाबू पार्क में उमड़ा किसानों का जनसैलाब इस बात का गवाह है कि अब अन्नदाता अन्याय नहीं सहेगा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत में भ्रष्टाचार की जड़ें हिलाने का संकल्प लिया गया!
​📢 तहसील अध्यक्ष जगवीर भाटी की दो टूक:
​सिकंदराबाद तहसील अध्यक्ष जगवीर भाटी ने सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा—
​"सरकार केवल कागजों पर MSP की घोषणा न करे, बल्कि उसे धरातल पर लागू करे। आगामी गेहूं खरीद सत्र में अगर तौल केंद्रों पर किसानों को भटकना पड़ा या बिचौलियों का बोलबाला रहा, तो भाकियू (अराजनैतिक) ईंट से ईंट बजा देगी। किसानों की सुलभ पहुंच और फसल का वाजिब दाम हमारा हक है, भीख नहीं!"
​📌 महापंचायत के मुख्य प्रहार:
​🚫 ऊँचागाँव ब्लॉक में करप्शन: युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने ADO पंचायत राजेश राघव की अकूत संपत्ति की जांच और बर्खास्तगी की मांग बुलंद की।
⚖️ अंतिम चेतावनी: जिला अध्यक्ष ठाकुर लोकेश राघव ने ऐलान किया कि यदि प्रशासन ने भ्रष्ट तंत्र को नहीं सुधारा, तो कलेक्ट्रेट का घेराव कर अनिश्चितकालीन डेरा डाल दिया जाएगा।
⚡ बिजली की लूट: स्मार्ट मीटर और मनमाने बिलों के नाम पर किसानों की जेब काटना बंद करे बिजली विभाग— चौधरी गुड्डू प्रधान (जिला प्रभारी)।
​मंच का नेतृत्व:
​🔸 अध्यक्षता: ठा. उदयपाल सिंह
🔸 संचालन: डॉ. नईम चौधरी
​हुंकार भरने वाले प्रमुख क्रांतिकारी:
जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू, बाबा बजरंगबली, रोहतास कुमार यादव, खुर्जा तहसील अध्यक्ष धीरज चौहान, बिल्लू चौधरी, सहवाज खान सहित सैकड़ों किसान योद्धा!
​#Hashtags:
​#Bulandshahr #JagveerBhati #BKU_Apolitical #FarmersPower #ऊँचागाँव #भ्रष्टाचार_मिटाओ_किसान_बचाओ #बुलंदशहर_न्यूज #MSP_Guarantee #भाकियू_अराजनैतिक #KisanEkta

12
1647 views

Comment