महाबोधि मंदिर के सामने छठा अंतर्राष्ट्रीय शून्य मेगा इवेंट
निरंजना नदी तट पर जुटें देश-विदेश के हजारों साधक
शून्य ध्यान के जरिए वैश्विक शांति का संद
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल महाबोधि मंदिर के सामने निरंजना नदी तट पर छठा अंतर्राष्ट्रीय शून्य मेगा इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन शून्यति इंटरनेशनल फाउंडेशन (एसआईएफ) द्वारा किया जा रहा है।
‘शून्य’ भगवान बुद्ध द्वारा प्रतिपादित प्राचीन ध्यान पद्धति पर आधारित है, जिसमें समाथा (शांत ध्यान) और विपश्यना (अंतर्दृष्टि ध्यान) की परंपराएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य आंतरिक शांति, संतुलन और जागरूकता के माध्यम से मानवता को दुखों से मुक्ति की ओर प्रेरित करना है।
इस अंतरराष्ट्रीय आंदोलन को आध्यात्मिक मार्गदर्शन डॉ. लिम सिओ जिन उर्फ ध्यानाचार्य नागजीव दे रहे हैं, जो आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र और प्रतिष्ठित उद्यमी हैं। भारत, नेपाल सहित कई देशों से हजारों साधकों के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार, यह मेगा इवेंट सामूहिक ध्यान, वैश्विक शांति और मानव कल्याण के संकल्प को सशक्त करेगा, खासकर आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में ध्यान की आवश्यकता को रेखांकित करेगा।