logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

'री-डिस्कवरिंग रणथंभौर, सवाई माधोपुर’ कॉफी टेबल बुक का मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर ने किया लोकार्पण

सवाई माधोपुर। पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत सवाई माधोपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘री-डिस्कवरिंग रणथंभौर, सवाई माधोपुर’ का लोकार्पण मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर काना राम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गौरतलब है कि ,यह पुस्तक सवाई माधोपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इसमें सवाई-माधोपुर के इतिहास, संस्कृति, वन्यजीवन, लोकजीवन, कला, हस्तकला और पर्यटन संभावनाओं का समग्र एवं सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में जिले की ऐतिहासिक इमारतों, किलों, मंदिरों, बावड़ियों तथा अन्य धरोहरों का विस्तार से उल्लेख किया गया है, जिससे क्षेत्र की समृद्ध विरासत उजागर होती है।
पुस्तक का एक महत्वपूर्ण भाग सवाई माधोपुर की पारंपरिक हस्तकलाओं को समर्पित है, जो न केवल स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम हैं, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम प्रदान करती हैं। साथ ही, रणथंभौर सहित जिले के वन्यजीवन और प्राकृतिक सौंदर्य के दृश्य भी पुस्तक में समाहित हैं, जो क्षेत्र की जैव-विविधता को रेखांकित करते हैं।
इस कॉफी टेबल बुक के चित्रों और आलेख का संकलन डॉ. धर्मेंद्र खांडल एवं प्रवीण सिंह द्वारा किया गया है। पुस्तक के संकलन और निर्माण में जिला कलेक्टर काना राम तथा जिला पयर्टन उप निदेशक मधुसूदन जाड़ावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यह प्रकाशन सवाई माधोपुर के पर्यटन, सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

80
5292 views

Comment