logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“रोग-विचार” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का ज्योतिष विभाग द्वारा आयोजन

ज्योतिष विभाग द्वारा “रोग-विचार” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन
नई दिल्ली। श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के ज्योतिष विभाग द्वारा आयोजित विशिष्ट व्याख्यान माला के अंतर्गत “रोग-विचार” विषय पर एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस व्याख्यान माला का उद्देश्य भारतीय ज्योतिष परम्परा के महत्वपूर्ण विषयों को विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के माननीय कुलपति एवं सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रो. बिहारी लाल शर्मा जी ने सहभागिता की। उन्होंने अपने व्याख्यान में जन्मकुंडली के माध्यम से रोगों की पहचान, ग्रहों के प्रभाव से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं, रोगों के कारणों तथा उनके शास्त्रीय उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

प्रो. शर्मा जी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में रोग-विचार का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है तथा यह विषय आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा परम्परा से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को शास्त्रीय सिद्धांतों के साथ-साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण से रोग-विवेचन को समझने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रो. मुरली मनोहर पाठक, पीठ प्रमुख प्रो देवी प्रसाद त्रिपाठी, ज्योतिष विभागाध्यक्ष दिवाकर दत्त शर्मा, अन्य आचार्य प्रो प्रेम कुमार शर्मा, प्रो परमानंद शर्मा, डॉ खेमराज रेगमी, डॉ रत्नलाल, डॉ वृजमोहन, डॉ होमेश दत्त शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्यान के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

4
759 views

Comment