logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकुमार देवायुष सिंह ने देव दर्शन के साथ जन्मदिन मनाया, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।



शाहपुरा (जयपुर)
जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के सुपुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री राजकुमार देवायुष सिंह ने रविवार को देव दर्शन के साथ अपना जन्मदिन मनाया। भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि इस दौरान राजकुमार देवायुष सिंह ने हाथोज धाम झोटवाड़ा, शिला माता (आमेर), शिव जी का मंदिर खोरा मीणा, जमवाय माता जमवारामगढ़, कालका माता अमरसर, त्रिवेणी धाम, देवी जी मंदिर व लाड बिहारी जी मंदिर मोती महल परिसर एवं श्री गोपीनाथ जी मंदिर शाहपुरा, गणेश जी मंदिर विराटनगर, श्याम मंदिर चतरपुरा (विराटनगर) में देवी देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद पाकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राजकुमार देवायुष सिंह का फूल मालाओं एवं साफा पहनाते हुए आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी बिरदीचन्द गुर्जर ने अपने फार्म हाउस देवन में राजकुमार देवायुष सिंह के जन्मदिन पर भोजन प्रसादी का आयोजन रखा जिसका उपस्थित लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर खूब आनन्द प्राप्त किया।

0
19 views

Comment