logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलासी थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, समकालीन अभियान में चार आरोपी गिरफ्तार

अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बीएनएस के दो अभियुक्त मनोज कुमार मंडल और आमोद कुमार मंडल शामिल हैं। इसके अलावा बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत शूश्बू उर्फ रिजवान तथा एनबीडब्ल्यू मामले में वारंटी मो सद्दाम को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इस संबंध में पलासी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बुधवार की शाम करीब 5 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

0
4 views

Comment