logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारसोई में बहुप्रतीक्षित केकरा मनी पुल का निर्माण कार्य शुरू 2017 के बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ था पुल

बारसोई कटिहार : बारसोई प्रखंड अंतर्गत बहुप्रतीक्षित केकरा मनी पुल का निर्माण कार्य आखिरकार प्रारंभ हो गया है। वर्ष 2017 की भीषण बाढ़ में यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती थी। पुल के क्षतिग्रस्त रहने से स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और व्यापारियों को खासा परेशानी झेलनी पड़ती थी। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्य शुरू होने पर विधायक संगीता देवी ने ग्रामीण कार्य विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुल बनने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाएगा। पुल निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब सुगम और सुरक्षित आवागमन की उम्मीद जगी है।

0
10 views

Comment