logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईसीएआई रायपुर शाखा की नई प्रबंध समिति का चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह


The Institute of Chartered Accountants of India (आईसीएआई) की रायपुर शाखा की प्रबंध समिति के चुनाव बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में सीए रश्मि वर्मा को शाखा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उल्लेखनीय है कि वे रायपुर शाखा की प्रथम महिला अध्यक्ष होंगी।

सीए रवि जैन उपाध्यक्ष, सीए ऋषिकेश यादव सचिव, सीए शीतल काला कोषाध्यक्ष तथा सीए संस्कार अग्रवाल सिकासा अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। सीए आयुषी गर्ग एवं सीए विकास गोलछा (इमीडिएट पास्ट चेयरमैन) कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।

चुनाव बैठक के दौरान सेंट्रल काउंसिल सदस्य एवं आईसीएआई रायपुर शाखा के एक्स-ऑफिसियो सदस्य सीए पंकज शाह ने सदस्यों को संबोधित करते हुए नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन सीए विकास गोलछा, इमीडिएट पास्ट चेयरमैन, द्वारा किया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

6
8 views

Comment