logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आमस में काले धंधेबाजों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 100 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तारी! 🚨

आमस से पत्रकार दीपक कुमार की रिपोर्ट :-
आमस थाना क्षेत्र के कथक बिगहा मोड़ पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टोटो से करीब 100 लीटर देशी शराब बरामद की। इस मामले में टोटो चालक, जो एक विधि-विरुद्ध बालक बताया जा रहा है, को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ऑफिसर अखिलेश कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है। अवैध शराब और काले धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार छापेमारी और जांच अभियान जारी है।
वहीं थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने स्पष्ट किया कि आमस क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग लगाकर सघन जांच की जा रही है। काले धंधे और शराब के कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

338
4591 views

Comment