logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

//प्रेस-नोट// डिंडोरी जिले के थाना शहपुरा क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों

//प्रेस-नोट//



*डिंडोरी जिले के थाना शहपुरा क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल ।*

डिंडोरी जिले थाना शहपुरा क्षेत्र में अमेरा बस स्टैंड के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने के कारण 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15-02 -2026 को रात्रि 10:30 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल शहपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक वर्मा एवं पायलेट किशन शाहू ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अमेरा बस स्टैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ टकरा जाने के कारण 04 व्यक्ति घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ आर व्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शाहपुरा में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्तियों को समय पर उपचार मिला।

6
575 views

Comment