logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा के खलौआ में 14वां सामूहिक प्रजापति विवाह सम्मेलन का हुआ भव्य आगाज

आगरा। के खलौआ क्षेत्र में गुरुवार को 14वें सामूहिक प्रजापति विवाह सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाज के दर्जनों जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। मंच को आकर्षक रूप से सजाया गया था और सभी जोड़ों को समाज की ओर से आशीर्वाद एवं उपहार भेंट किए गए।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देना है। सामूहिक विवाह से शादी का खर्च कम होता है और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

समारोह के दौरान अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

12
958 views

Comment