नर्मदापुरम जिला की सड़कों को मिला बजट 2026-27 में मिली स्वीकृति
ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री लोक निर्माण मंत्री एवं वित्त मंत्री का किया आभार व्यक्त
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के बजट वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण कार्य अनुदानों की मांगों के अंतर्गत पिपरिया विधानसभा क्षेत्र की अनेक महत्वपूर्ण सड़कों को सम्मिलित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्र के ग्रामीण विकास, सुगम आवागमन एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
बजट में सम्मिलित प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं—
खापरखेड़ा–चांदौन–कुडारी–रिछेड़ा–माल्हनवाड़ा मार्ग – 32.3 कि.मी.
बनखेड़ी उमरधा माथनी सांडिया मार्ग (पी.क्यू.सी. मार्ग) – 3.4 कि.मी.
माथनी से सेमरीतला मार्ग – 2.4 कि.मी.
नगवाड़ा खर्चली पतरकुही मार्ग – 2 कि.मी.
पिपरिया शोभापुर हनुमान मढ़िया से कुम्हावड़ मार्ग – 2.8 कि.मी.
पोसरा से महलवाड़ा कन्हवार मार्ग – 3 कि.मी.
लोकप्रिय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के सतत प्रयासों से इन मार्गों को बजट में सम्मिलित किया गया। सांसद ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह तथा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में राहत प्राप्त होगी।
इन नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में अब अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। बुजुर्गजनों को चलने-फिरने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज को समय पर और सुगमता से बाजार तक पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पिपरिया क्षेत्र के विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु आगे भी इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रहेंगे।
जिला विकास समिति सदस्य नीतिराज सिंह पटेल सहित ग्रामीण लोगों ने इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल बताया है।