ब्रेकिंग न्यूज़ कन्नौज जनप्रतिनिधि को 10मिनट के अंदर फोन न उठाने पर देना होगा जवाब
असीम अरुण, विधायक कन्नौज एवं प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री के अथक प्रयासों से जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एक नई पहल शुरू की जा रही है। इस पहल के तहत यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी को 10 मिनट के भीतर अनिवार्य रूप से जवाब देना होगा।
यह व्यवस्था जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आम जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह नियम विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर प्रभावी किया जाएगा। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान और अधिक तेज़ी से हो सकेगा।
संवाददाता: अमित कुमार, आईमा मीडिया कन्नौज