हिंदू चालीसा और 387 अंकित ओम ध्वज का विमोचन तपस्वी भवन अजमेर मे सम्पन
(न्यूज़ शोभाराम पंचोली )
निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री नर्बदा शंकर पुरी जी महाराज ने गुरुवार को सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के कार्यालय तपस्वी भवन में हिंदू चालीसा तथा 387 अंकित ओम आकृति के भगवा सनातन ध्वज का विमोचन किया।सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि महामंडलेश्वर श्री नर्बदा शंकर पुरी जी महाराज एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को अजमेर पहुंचे। तपस्वी भवन में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों के साथ धर्म चर्चा की और जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदू चालीसा और 387 अंकित ओम आकृति वाले भगवा सनातन ध्वज का विधिवत विमोचन किया गया।
महामंडलेश्वर श्री नर्बदा शंकर पुरी जी महाराज को 23 से 25 फरवरी तक पुष्कर में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की हनुमंत कथा का आमंत्रण भी प्रदान किया गया।इस अवसर पर साध्वी गीतांजलि जी, विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया, डॉ कुलदीप शर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी, विजय कुमार शर्मा, तरुण वर्मा, अशोक पंसारी, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, डॉ रामनिवास शर्मा, प्रकाश खन्ना, संजना खटीक तथा तपस्वी गायत्री शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।