logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

सीधी, 9425179527
--------

चुरहट स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में महान मराठा सेनानी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रवासन नीति के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय हिंगोली महाराष्ट्र से आए माइग्रेशन विद्यार्थियों ने विशेष प्रस्तुतियाँ दीं। इस दौरान भाषण एवं “शिव गर्जना” कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। माइग्रेशन छात्र मास्टर बद्रीनाथ गाड़ें एवं छात्रा गायत्री आसुरे ने मराठी भाषा में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। मास्टर सर्वेश रामन गिरे ने हिंदी तथा सुमित महामुने ने अंग्रेजी भाषा में अपने विचार व्यक्त किए। प्रवासन छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शिव गर्जना ने वातावरण को जोश एवं उत्साह से भर दिया। स्थानीय विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कक्षा 12वीं के छात्र मोहित ने दमदार शिव गर्जना प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. त्रिपाठी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को शौर्य, साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह आयोजन उप प्राचार्य श्री एस.के. तिवारी, माइग्रेशन इंचार्ज श्रीमती सुलभा रहाटे (टीजीटी मराठी), श्री सतीश रहाटे (पीजीटी), श्री सुधीर सरोज (पीजीटी हिंदी), श्री सावन भगत (टीजीटी मराठी) एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके विचारों एवं उनकी वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

4
339 views

Comment