logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध गोष्ठी का आज हुआ समापन"

उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रायोजित शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का प्रभारी प्राचार्य डॉ बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन में मां सरस्वती के पूजन से शुभारंभ हुआ, छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई इसके उपरांत अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं पौधे से किया गया से किया गया, इसके उपरांत प्राचार्य के स्वागत उद्बोधन के बाद इस शोध संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. मनीषा व्यास ने राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी की रूपरेखा एवं विषय-वस्तु से अवगत कराया। प्रथम दिवस के प्रथम तकनीकी सत्र में
मुख्य वक्ता प्रो. सर्दूल सिंह संधू डीन एवं विभागाध्यक्ष, जीव विज्ञान विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर ने कैंसर रोग और मधुमेह पर अपने विचार ऑनलाइन व्यक्त किये।
डॉ. मोनिका कपूर, सीएमओ नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर ने मधुमेह: वैश्विक महामारी का समाधान की कार्य योजना पर अपने विचार रखे। द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. मीनल रहमान स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज जेएनयू, जयपुर, राजस्थान, ने कैंसर रोग को नियंत्रित करने की नैनो तकनीक पर विचार रखे।
डॉ. जय प्रकाश अवस्थी शासकीय महाविद्यालय उमरियापान जिला कटनी ने मधुमेह के नैदानिक ​​प्रबंधन में आयुर्वेदिक औषधि पर अपने विचार व्यक्त किये।
द्वितीय दिवस के प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. संचाली अजय पाद्येय सीनियर साइंटिफिक ऑफीसर छत्तीसगढ़ स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री रायपुर, छत्तीसगढ़ ने "कैंसर: व्यक्तिगत चिकित्सा की दिशा में नए कदम" विषय पर सारगर्भित अपने विचार रखे। इसी क्रम में डॉ.सपना राय प्राध्यापक शासकीय स्वशासी आदर्श विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर ने
"कैंसर प्रबंधन में औषधीय पौधे एक वैकल्पिक दृष्टिकोण" विषय पर प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किया। अगले क्रम में
डॉ. प्रणिता भटेले सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय कुंडम, जिला जबलपुर ने
"कैंसर अनुसंधान में जीनोमिक्स, एपिजेनेटिक्स और बायोलॉजी प्रणाली का एकीकरण" विषय पर प्रभावी व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके उपरांत दोनों दिवस के व्याख्यानों का सारांश तकनीकी सत्रों के अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश अवस्थी सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय उमरियापान जिला कटनी ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कैंसर और मधुमेह विषय पर पोस्टर निर्माण किये जिनकी प्रदर्शनी लगाई गई,जिसका अवलोकन वक्ताओं एवं अतिथियों ने किया और प्रथम पुरस्कार अभिषेक कुमार बीएससी चतुर्थ वर्ष, द्वितीय पुरस्कार आशिका बीएससी चतुर्थ वर्ष, तृतीय पुरस्कार प्रिया चक्रवर्ती बीएससी तृतीय वर्ष एवं सांत्वना पुरस्कार संजना बाढ़ई, रेशु बर्मन, प्रियंका बी.ए. द्वितीय वर्ष को प्रदान किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शोध संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. मनीषा व्यास, सह-संयोजिका श्रीमती स्मिता परसाई, आयोजन सचिव डॉ. सचिन कोष्टा एवं डॉ. राजाराम सिंह, डॉ.हर्षित द्विवेदी, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, श्री युवराज तिवारी, श्री जवाहरलाल चौधरी, श्री मनीष कुमार, श्री जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, दीनदयाल चक्रवर्ती, लक्ष्मी पटेल, भारती लोधी, काजल शर्मा, श्वेता शर्मा, रीना पटेल, छाया उपाध्याय, शिखा त्रिपाठी, शालिनी पटेल, हेमलता चक्रवर्ती, निशा तिवारी आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. आरती धुर्वे प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय उमरियापान ने इस शोध संगोष्ठी पर विचार रखे,श्री रतिराम अहिरवार प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी, डॉ. बीना सिंह सहायक प्राध्यापक शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी, डॉ. अरुण कुमार सिंह प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़, डॉ. दिव्या शुक्ला, डॉ. आशीष पांडे, श्री निकेत कुमार, डॉ. ईश्वरदीन सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय उमरियापान, शोधार्थी, पत्रकारगण एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार ने किया।

117
3678 views

Comment