logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिटौली में ट्रेलर से टक्कर में युवक की मौत, चार माह की गर्भवती पत्नी बेसहारा


रिपोर्टर – प्रदीप सिंह, महराजगंज
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के छपिया गांव के समीप 17 फरवरी की सुबह हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक से अपने ससुराल जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक निचलौल थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी प्रिया चार माह की गर्भवती है। इलाज में सहयोग के लिए वह अपनी साली को बुलाने तरकुलवा भटगांवा जा रहा था। युवक पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

4
460 views

Comment