logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवगठित मैहर जिले को बड़ी सौगात, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम,पॉलिटेक्निक स्थापना से विकास और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा नया बल

रामनगर-नरकटियागंज,_ _प०चंपारण(बिहार)_
_19-02-2026_

मैहर।
मप्र विधानसभा सत्र के दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने नवगठित मैहर जिले के विकास और युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का मुद्दा प्रमुखता से सदन में उठाया। उन्होंने क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग रखी, जिस पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने व्यवहारिक पहल के रूप में मैहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रारंभ करने की सहमति दी।
विधायक श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मैहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अब तक सतना और रीवा जैसे अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है। पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलने से स्थानीय छात्रों, विशेषकर बालिकाओं को अपने ही जिले में तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी।
उन्होंने जानकारी दी कि पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन का चयन और अन्य आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही आरंभ हो चुकी है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और युवाओं को दक्ष एवं आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
इस पहल के लिए विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का आभार व्यक्त किया।
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि मैहर की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना ही उनका लक्ष्य है। पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना से जिले में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे तथा क्षेत्र की युवा शक्ति को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

2
269 views

Comment