logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ बिताए गए निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ बिताए गए निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने इस कृत्य को अमानवीय बताया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता का विवाह 10 मई 2025 को जिउला निवासी शिवम साहू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसने पत्नी के साथ बिताए गए अंतरंग क्षणों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना से पीड़िता गहरे सदमे में आ गई और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की।

फरारी के दौरान आरोपी 12 फरवरी को मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा और परिवार को धमकाया। इसके बाद 15 फरवरी को वह पीड़िता के भाई के घर पहुंच गया, जहां पीड़िता रह रही थी। सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपी से जान का खतरा है और उसने सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है तथा पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और गोपनीयता से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

8
639 views

Comment