logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा में जयकारों के बीच 18वीं सालासर पदयात्रा रवाना, 71 श्रद्धालु हुए शामिल

कोटा। श्रीसालासर सेवा समिति के तत्वावधान में 18वीं पदयात्रा गुरुवार को आस्था और उत्साह के साथ श्री सालासर धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ श्री टीलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन के साथ किया गया।

पदयात्रा संयोजक पुरुषोत्तम बिहानी ने बताया कि रवाना होने से पहले सभी 71 पदयात्रियों ने श्रीसालासर बालाजी की विशेष आराधना कर हवन में आहुतियां दीं और मंगलमय यात्रा की कामना की। समिति अध्यक्ष एवं महापौर राजीव भारती सहित पदाधिकारियों ने यात्रियों को माला-दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। संस्थापक अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को प्रस्थान कराया। महासचिव गोविंद सोनी ने बताया कि मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

शॉपिंग सेंटर, चौपाटी सहित विभिन्न स्थानों पर पूर्व पार्षद सुभाष सैनिक, रोटरी क्लब कोटा, गुमानपुरा व्यापार संघ, नगर निगम कोटा, जगत माता मंदिर समिति, मंशापूर्ण गणेश नवयुवक मित्र मंडल मोखापाड़ा, सत्यनारायण मंदिर परिवार कैथूनीपोल, नगर निगम कर्मचारी पाटनपोल और साईं बाबा सेवा समिति ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।

पदयात्रा में दो सजे-धजे घोड़ों पर ध्वज, मशक बैंड की मधुर धुनें और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जयकारों और भजनों के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सालासर धाम की ओर अग्रसर हुए।

4
520 views

Comment