logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैलाशी देवी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मोतियाबिंद हुए बुजुर्गों का हुआ ऑपरेशन

कैलाशी देवी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मोतियाबिंद हुए बुजुर्गों का हुआ ऑपरेशन


जनपद बस्ती विकासखंड बनकटी ग्राम सभा गुलौरा के समाजसेवी
एवं ग्राम प्रधान दशरथ कुमार तथा इं. उमेश राजभर द्वारा संचालित संस्था कैलाशी देवी सेवा संस्थान के माध्यम से 20 जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराना वास्तव में अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य है।
आज के समय में जहां लोग अपने स्वार्थ में व्यस्त रहते हैं, वहीं आप दोनों द्वारा जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी लौटाने का यह प्रयास मानवता की सच्ची मिसाल है। किसी की आंखों की रोशनी वापस दिलाना केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि उसके जीवन में उजाला भरने जैसा है।
आपका यह नेक कार्य पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। समाजसेवा की ऐसी भावना ही समाज को मजबूत और संवेदनशील बनाती है।
आप दोनों को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी दे रहे हैं इस कार्यक्रम को देखकर संस्थान के प्रति लोकप्रियता बढ़ रही है ।
रिपोर्टर
संतोष कुमार

11
1236 views

Comment