logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नशे के खिलाफ पैदल बुग्गी यात्रा, समाजसेवी नवीन राणा ने किया स्वागत।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​खरखौदा : समाज को नशे की दलदल से बाहर निकालने और युवाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे 'नशा मुक्त भारत अभियान' को स्थानीय स्तर पर भारी समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में, अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रसिद्ध समाजसेवी रविन्द्र तोमर (बुग्गी वाले भाईसाहब) के खरखौदा पहुँचने पर समाजसेवी नवीन राणा ने उनका जोरदार स्वागत किया।

​इस अवसर पर नवीन राणा ने रविन्द्र तोमर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत के लिए जो बीड़ा उन्होंने उठाया है, वह अत्यंत काबिले-तारीफ है।

राणा ने कहा, "आज के समय में युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी समाज सेवा है। रविन्द्र तोमर की यह सोच और मेहनत समाज में बड़ा बदलाव लाएगी।"

​नवीन राणा ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए प्रार्थना की कि भगवान उन्हें इसी तरह हिम्मत और शक्ति प्रदान करे ताकि वे समाज को जागरूक करने का अपना नेक कार्य निरंतर जारी रख सकें।

उन्होंने खरखौदा आगमन पर रविन्द्र तोमर का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि इस अभियान में क्षेत्र के लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

स्वागत के दौरान खरखौदा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उस समय मौजूद रहे, जिन्होंने इस मुहिम को भविष्य की पीढ़ी के लिए संजीवनी बताया।

537
10261 views

Comment