logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुलतानपुर पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल

सुलतानपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में उपेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक का नया पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) नियुक्त किया गया है। उपेंद्र प्रताप सिंह इससे पूर्व एसओजी प्रभारी तथा करौंदी कला थाना अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पीआरओ के रूप में उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस विभाग की गतिविधियों, कार्रवाईयों और जनहित से जुड़ी सूचनाओं को मीडिया व आमजन तक समय पर और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे। एसओजी प्रभारी रहते हुए उन्होंने कई चर्चित मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि करौंदी कला थाना अध्यक्ष के रूप में उनकी पहचान खास सुर्खियों में थीं। इसी फेरबदल में अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। पीआरओ कार्यालय में तैनात निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को निरीक्षक अपराध थाना कादीपुर बनाया गया है। कादीपुर थाने से निरीक्षक यदुवीर सिंह को साइबर थाना भेजा गया है। चौकी अमहट थाना कोतवाली नगर में तैनात उप निरीक्षक रजत पाण्डेय को थाना अध्यक्ष धम्मौर बनाया गया है, जबकि धम्मौर थाने की थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा को थाना धनपतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक संदीप त्रिपाठी को थाना अध्यक्ष कूरेभार और कूरेभार थाने से थानाध्यक्ष उप निरीक्षक विजयंत मिश्र को थाना लंभुआ में भेजा गया है।

5
263 views

Comment