logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमजान के पाक महीने में पहला रोजा नन्हें शहवान ने रखा गांव में बना प्रेरणा

जालौन जनपद के बदनपुरा गांव से एक बेहद प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। न्याय पंचायत सरावन अंतर्गत माधोगढ़ क्षेत्र के बदनपुरा गांव निवासी तौफीक के महज पांच वर्षीय बेटे शहवान ने इतनी कम उम्र में रोज़ा रखकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गांव को हैरान और गर्व महसूस कराया है।
नन्हे शहवान ने रोज़ा रखकर अल्लाह तआला से देश में अमन-चैन, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। उसकी मासूम सोच, सच्ची नीयत और इबादत के जज़्बे ने हर किसी के दिल को छू लिया। शहवान का यह सराहनीय कदम पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शहवान के इस हौसले और लगन की गांववासियों ने जमकर प्रशंसा की। लोगों ने नन्हे रोज़ेदार को दुलार के साथ मुबारकबाद दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में रोज़ा रखना उसकी अच्छी परवरिश और नेक संस्कारों का प्रमाण है।
यह घटना न केवल धार्मिक आस्था और आस्तिकता को दर्शाती है, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और एकता का मजबूत संदेश भी देती है। नन्हे शहवान ने यह साबित कर दिया कि इबादत और इंसानियत के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती।

34
3469 views

Comment