logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निकला कलश यात्रा हुआ श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ


उमेश चंद पासवान की रिपोर्ट

चौक बाजार - शुक्रवार को ग्राम सभा केवलापुर खुर्द में राजगढ़ माता समय के मंदिर पर श्री श्री महा शतचंडी यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें आज कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में रथ, घोड़ा, दर्जनों टैक्टर टाली, ट्रक, कार और सैकड़ो बाइक सहित शामिल हुए। तथा शानदार झांकी भी नजर आई। डीजे पर भक्ति गानों की धुन पर क्षेत्र के युवा थिरकते नजर आए। जिसमें क्षेत्रवासियों के सहयोग से एवं ग्राम प्रधान पद के युवा प्रत्यासी अंगद चौहान व इंजीनियर हरीश आर्य के द्वारा,और साथियों के साथ ग्राम सभा विजयपुर के चौराहे पर एवं विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा में भाग ले बालिकाओं एवं श्रद्धालुओं को फल, मिष्ठान व जलपान भी ग्रहण कराया। एवं कलश यात्रा राजगढ़ से निकलकर जिनवापुर, लोनिया टोला, पासी टोला, फुर्सतपुर बाजार, बरगदवा राजा, विजयपुर तथा परासखाड़ के रास्ते झुंगवा चौराहा होते हुए पुनः केवलापुर खुर्द के चानकी घाट पर जल भर कर के वापस माता राजगढ़ के स्थान पर आए। इस तरह कलश यात्रा का समापन हुआ। और श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ । कलश यात्रा में प्रधान कलश यात्रा में शामिल प्रमुख श्रद्धालु प्रधान प्रतिनिधि परिखन गुप्ता, युवा प्रधान प्रत्यासी अंगद चौहान, इंजीनियर हरीश आर्य,शैलेश पासवान, शैलेश यादव,उमेश यादव, गोपाल पासवान, गणेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश ड्राइवर, कमलेश मद्धेशिया, पिंटू यादव, हरीशचंद पासवान ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और रास्ते में क्षेत्र के लोगों की बहुत भारी भीड़ नजर आयी। मंदिर के सेवक राजकुमार राव ने बताया कि 20 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ में आए हुए श्रद्धालुओं को रामलीला और प्रवचन देखने और सुनने को भी मिलेगा। कलश यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत धूमधाम से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

2
128 views

Comment