logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाज की सक्रिय भूमिका से बनेगा विकसित भारत – प्रबुद्धजन गोष्ठी 22 फरवरी को


विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा “विकसित भारत निर्माण में हमारी भूमिका” विषय पर एक भव्य प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 11:15 बजे से सायं 4:00 बजे तक धिंगड़ा क्लॉसेज, रायसिंहनगर (जिला श्रीगंगानगर) में किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों—व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक संगठनों, युवा शक्ति एवं बुद्धिजीवियों—को एक मंच पर लाकर विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय एवं रचनात्मक सहभागिता सुनिश्चित करना है। गोष्ठी में विकसित भारत के विज़न, सामाजिक दायित्व, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा. डॉ. महेश जी शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में श्री कुलभूषण सिंगल (अध्यक्ष, किरयाना यूनियन), श्री राधेश्याम भाखर (अध्यक्ष, मेडिकल एसोसिएशन), श्री इन्द्रपाल सिंह (अध्यक्ष, कपड़ा यूनियन), श्री कुलदीप सिंह गिल (अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक यूनियन), श्रीमती सुदेश गुप्ता (अध्यक्ष, महिला मंडल), श्री रामकिशन बागड़ी (अध्यक्ष, रेहड़ी यूनियन), श्री सत्यनारायण शर्मा (प्राचार्य, एम.डी. कॉलेज), श्री शिवशंकर कालिराणा (शिक्षा अधिकारी), डॉ. रेनू शर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन भाग लेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक श्री विशाल पंड्या (राष्ट्रीय संयोजक, VBSS), श्री राहुल जी पांडे, श्री अशोक पाटीदार (राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्कार गुरुकुल) एवं श्री अशोक बलसोरा (राष्ट्रीय संयोजक, VBSS), हैं। आयोजन में राजस्थान प्रदेश के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं जनसंगठनों का सहयोग रहेगा।
संस्थान के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।
संपर्क सूत्र:
सीताराम बिश्नोई – राष्ट्रीय संयोजक (राजस्थान), VBSS
गौरी शंकर सारस्वत – प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (राजस्थान), BJMM एवं निदेशक – GRLN Financial Services

सूचनार्थ एवं प्रकाशनार्थ प्रेषित :
समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया।

20
144 views

Comment