logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीथमपुर में सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश: शराब पार्टी बनी कत्ल की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

*सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश: शराब पार्टी बनी कत्ल की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार — एक नाबालिग भी शामिल*


*धार /पीथमपुर-विजय गिरवाल*

औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना पुलिस ने जघन्य हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (कोयता) भी जब्त कर लिया हैl

*लाश मिलने से फैली सनसनी*
25 जनवरी 2026 को सेक्टर-1 थाना पुलिस को सूचना मिली कि पावर हाउस चौराहे स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने सड़क पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति उल्टा पड़ा था तथा उसके सिर से खून बह रहा था। जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में मृतक की पहचान शंकर पिता लालू सोलंकी (42 वर्ष), निवासी जाजमखेड़ी थाना मनावर जिला धार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व पैर पर गंभीर चोटों के कारण मौत होना पाया गया। इसके बाद हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

*शराब पीते समय हुआ विवाद, फिर हुआ कत्ल*
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शंकर सोलंकी आरोपियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में वह आरोपी धनंजय उर्फ धनिया पर गिर गया, जिससे शराब फैल गई।
इस बात पर गाली-गलौज शुरू हुई और विवाद बढ़ गया।
ओर गुस्से में आरोपी धनंजय उर्फ धनिया (22 वर्ष) निवासी जिला पुणे व उसके साथियों ने धारदार कोयते से मृतक के सिर और पैर पर कई वार कर मौके पर ही हत्या कर दी और फरार हो गए।

थाना प्रभारी ओपी अहिर ने बताया कि
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल वेलापुरकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ओपी अहिर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

*भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर:*
आरोपी धनंजय उर्फ धनिया को गिरफ्तार किया गया
एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया
हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है।

*आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं अपराध*
गिरफ्तार आरोपी धनंजय उर्फ धनिया के खिलाफ महाराष्ट्र के राजणगांव थाना में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि हत्या मामूली विवाद से शुरू होकर खौफनाक वारदात में बदल गई, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई।

*टीम को मिलेगा इनाम*
पूरे प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी ओपी अहिर सहित
उनि चाँदनी सिंगार, उनि सोहन सिह कायत, सउनि केके परिहार, प्रआर. विजय सिंह, प्रआर. प्रदीप पाटील, प्रआर.अनिल, आर.विक्की कुशवाह सायबर सेल से क्राइम प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल प्रआर, सर्वेश सौलंकी, आर. प्रशांत चौहान, आर. शुभम शर्मा,
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को इनाम देने की घोषणा की गई है।

0
0 views

Comment