पंचायत सचिवों द्वारा धड़ल्ले से उड़ाई जा रही शासन से निर्गत शासनादेश की धज्जियां
बीते दिनों ग्राम पंचायत में सामग्री आपूर्ति हेतु ऑनलाइन टेंडर निकाले जाने का शासनादेश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया था लेकिन वाराणसी जनपद के चोलापुर विकास खण्ड क्षेत्र में स्थित हंडियाडीह ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव आनंद शील आंबेडकर और ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा शासन द्वारा निर्गत शासनादेश को दरकिनार कर माननामे तरीके से फर्जी जीएसटी बिल लगाकर भुगतान कर शासन के मंशा और राजकीय राजकोष को चंपत लगाई जा रही है ।