logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आम आदमी समर्थित फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी का शक्ति-परीक्षण

आम आदमी समर्थित फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी का शक्ति-परीक्षण
समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब
फुसरो / बोकारो, 20 फरवरी 2026
फुसरो नगर परिषद चुनाव का प्रचार खत्म होने से एक दिन पूर्व शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और उलगुलान मंच समर्थित प्रत्याशी सहोदरी देवी ने विराट जुलूस के माध्यम से अपनी शक्ति दिखा दी। सैकड़ों महिला-पुरुष हिंदुस्तान पुल से कारगली गेट तक करीब चार किलोमीटर की पदयात्रा में शामिल हुए। अध्यक्ष पद हेतु लड़ रही प्रत्याशी सहोदरी देवी ने कहा कि बाल्टी छाप पर पूरे फुसरो की आम जनता ने मुहर लगाकर जीताने का मन बना लिया है। वे इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से आश्वस्त करना चाहती हैं कि फुसरो नगर परिषद की सभी समस्याओं का समाधान करेंगी। आधारभूत समस्याओं के साथ भ्रस्टाचार मुक्त विकास और पारदर्शितायुक्त प्रशासन देंगी।
परिवर्तन यात्रा में उलगुलान महासचिव बेनीलाल महतो, समाजसेवी राजेश गिरी, मनोज रजक, राजकिशोर सिंह, शम्भू महतो, विश्वनाथ तुरी, किरण पांडेय, आम आदमी पार्टी बोकारो जिला प्रभारी अरविन्द विकाश, जिला प्रवक्ता मिथिलेश गिरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ो फुसरोवासी मौजूद रहे।

सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया झारखण्ड.

18
1507 views

Comment