logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“सिर्फ थूकने से रोका… और बरस पड़े लाठी-डंडे!” — शादी में आए युवक को दबंगों ने किया लहूलुहान

खुटार/पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव फतेपुर खुर्द निवासी सूरज वर्मा पर मामूली विरोध करना भारी पड़ गया। 19 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह अपनी बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने खुटार क्षेत्र के गांव कुइयां आया था।
पीड़ित के अनुसार वह बारातियों के लिए रसगुल्ले और सब्जी से भरा भगोना लेकर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पास में थूक दिया। जब सूरज ने उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया और अपने साथियों को बुला लिया।
आरोप है कि दबंगों ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार इतने जबरदस्त थे कि उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर उसे अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।
घायल युवक ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

3
596 views

Comment