logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव: भव्य रैली के साथ बरनाली बाउरी ने अध्यक्ष पद के लिए दिखाई ताकत!“चिरकुंडा का विकास — बरनाली बाउरी के साथ"

चिरकुंडा: नगर परिषद चुनाव को लेकर चिरकुंडा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बरनाली बाउरी ने अपने समर्थकों के साथ एक विशाल रैली निकालकर चुनावी माहौल को गर्म कर दिया। बरनाली बाउरी, चिरकुंडा नगर परिषद के चेयरमैन डब्लू बाउरी की पत्नी हैं और इस बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं।
यह भव्य रैली नेहरू रोड से शुरू हुई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। रास्ते भर समर्थकों ने नारों और उत्साह के साथ बरनाली बाउरी का स्वागत किया। आम जनता ने उन्हें जीत का आशीर्वाद देते हुए भरोसा जताया कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे बेहतर विकल्प साबित होंगी।
रैली के दौरान श्री मन्नू तिवारी जी ने भी उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता क्रम संख्या: 03 — चूड़ी चिन्ह पर वोट देकर बरनाली बाउरी को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए एक मजबूत नेतृत्व जरूरी है।
इस अवसर पर रानी सिंह, तुलसी विश्वकर्मा, पूनम सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों का कहना है कि बरनाली बाउरी को मिल रहा जनसमर्थन चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
बरनाली बाउरी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य चिरकुंडा के समग्र विकास, स्वच्छता, बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने जनता के विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि जीत के बाद वे हर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगी।

15
1078 views

Comment