logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

■ बोकारो : बोकारो में आज शाम 05 बजे से ड्राई DAY की शुरुआत हो गई।

शराबप्रेमी ध्यान दें, बोकारो में आज शाम 05 बजे से ड्राई Day की शुरुआत हो गई। जिले में शराबबंदी पर से पूर्ण प्रतिबंध अब 24 फरवरी की सुबह 07 बजे के बाद हटेगा।
बोकारो में नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संबंधित क्षेत्र चास व बेरमो में 03 रात और 02 दिन शराब नहीं मिलेगी। सभी शराब दुकान 21 फरवरी की शाम पांच बजे से 24 फरवरी की सुबह 7 बजे तक बंद रहेगी। DC सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने निर्देश दिया है। कि चास नगर निगम (वर्ग-ख) के 35 वार्डों व फुसरो नगर परिषद (वर्ग-ख) के 28 वार्डों में 23 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के लिए निर्धारित समय की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व (21 फरवरी पांच बजे शाम से मतदान समाप्ति के अगले दिन 24 फरवरी सुबह सात बजे तक) तक संबंधित मतदान क्षेत्रों में ड्राई-डे प्रभावी रहेगा। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्तरां, क्लब या अन्य प्रतिष्ठान में शराब की बिक्री या परोसने पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी भोजनालय, दुकान, सार्वजनिक व निजी स्थान पर शराब का वितरण या विक्रय नहीं किया जायेगा। जिले में बिना लाइसेंस वाले परिसरों में शराब के भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन करें। उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

32
872 views

Comment