गढ़ी में ऑर्थोपेडिक एवं कान,नाक,गला जांच शिविर 22 फरवरी को
गढ़ी : सफल मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल अहमदाबाद एवं तरुण क्रांति मंच गढ़ी -परतापुर के तत्वावधान में नेल्सन पब्लिक स्कूल गढ़ी में प्रातः 11.30बजे से 1.30बजे दोपहर तक निशुल्क ऑर्थोपेडिक एवं कान, नाक,गला रोग जांच शिविर का आयोजन । 22 फरवरी रविवार को। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता कमलेश कुमार जैन ने बताया कि शिविर में डॉक्टर दीप शाह (ऑर्थोपेडिक) द्वारा ट्रॉमा और फैक्चर सर्जरी, हीप और नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी, एंकल और फुट सर्जरी, हाथ और माइक्रो सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी, पेल्विस एसिटाबुलर सर्जरी, कॉम्प्लेक्स ट्रामा और पॉलीट्रामा सर्जरी, शोल्डर ज्वाइंट लिगामेंट ऑफ़ फ्रोजेनशल्डर सर्जरी से संबंधित रोगों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। डॉ. अवनी डी. शाह (ई एन टी स्पेस्लिस्ट) द्वारा माइक्रोस्कोपिक कान की सर्जरी, एंडोस्कोपीपिक नाक और साइनस सर्जरी, टॉन्सिल और एडोनॉयड सर्जरी, थाइरॉएड सर्जरी, माइक्रो लेरिजियल सर्जरी, सिर गर्दन कैंसर सर्जरी, लार ग्रंथि टयूमर सर्जरी, लार ग्रंथि टयूमर सर्जरी, नाक की टूटी हड्डी को कम करना, एलर्जी , वेटिंगो,बहरापन, स्लीप एपनिया रोगों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। RGHS सुविधा वाले मरीजों का निः शुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। शिविर तैयारी बैठक अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष संजय एन दोसी एवं कमलेश जैन, सचिव दीपाली रोकड़िया ,मनीष भरडा,योगेश कोठारी, चेतना ,सुषमा जैन,शीतल जैन की उपस्थिति में आयोजित कर कार्य विभाजन किया गया।शिविर प्रभारी हितेश कोठारी को नियुक्त किया गया है।।शिविर में रोगी अपना पंजीकरण मोबाइल नंबर 9460582969,9413015862पर करवा सकते है।