logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रक्तदाता प्रोत्साहन प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन

छतरपुर। जिला चिकित्सालय छतरपुर द्वारा , छतरपुर में “रक्तदाता प्रोत्साहन प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन "होटल ओम साईं राम" मैं किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित रक्तदाताओं और सहयोगियों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक ललिता यादव जी, डॉ आरती मैडम, रक्तबीर अमित जैन द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। मंच को आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया गया था, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर जिले के चिकित्सकगण, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रक्तदाताओं एवं सहयोगियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। नियमित रक्तदान से न केवल समाज को लाभ मिलता है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी संतुलित रहता है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जिला चिकित्सालय द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक युवा रक्तदान के लिए प्रेरित हों। उन्होंने सभी सम्मानित रक्तदाताओं को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।
अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने समूह फोटो के साथ कार्यक्रम का समापन किया। समारोह ने समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया और मानव सेवा की भावना को मजबूत किया।

1
66 views

Comment