logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में की जा रही है अनियमितताएं

ग्राम पंचायत जलहरी के ग्राम जलहरी में 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो की एस्टीमेट के अनुसार नहीं कराया जा रहा है सामुदायिक भवन का फाउंडेशन जमीन के लेवल से डाल करके फाउंडेशन को समाप्त किया गया है सामुदायिक भवन की आजू-बाजू में पानी का भराव है सामुदायिक भवन में बिना दासा दिये दीवार कार्य कराया गया है जिसकी जानकारी मुख्य कार्यपलन अधिकारी जनपद पंचायत रामेश्वर पटेल जी एवं उप यंत्री राजकिरण वर्मा जी को दी गई इसके बाद भी जनपद पंचायत के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई और सामुदायिक भवन पूर्ण होने की स्थिति में है इसके संबंध में जिला कलेक्टर को भी आवेदन दिया गया था सामुदायिक भवन में एस्टीमेट अनुसार निर्माण नहीं कराया गया है और शासन की योजनाओं पर पानी फेरा जा रहा है ग्रामीणों को सामुदायिक भवन तक आने-जाने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा संबंधित ग्राम पंचायत एवं निर्माण कर रहे ठेकेदार पर उचित कार्यवाही की जाए एवं संबंधित अधिकारियों के ऊपर भी उचित कार्रवाई की जाए यह ग्रामीणों की मांग है मैंने स्वयं जाकर के वहां देखा जिसमें कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई हैं उप यंत्री राजकरण वर्मा जी से बात करने पर आश्वासन दिया गया की कार्य को दिखवा लेंगे लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई

48
2882 views

Comment