हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का शुभारंभः नजीबाबाद में ब्लॉक प्रमुख, खंड शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का शुभारंभ नजीबाबाद स्थित बीआरसी कार्यालय में किया गया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल और खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश शर्मा ने किया। एआरपी डॉ. राहुल वर्मा ने नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित सभी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
इस उत्सव में आंगनबाड़ी बाल वाटिका, प्री-नर्सरी और को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ-साथ संकुल शिक्षकों द्वारा लाए गए बच्चों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की। सभी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप किट और शील्ड प्रदान की गईं।
बीआरसी कार्यालय नजीबाबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एआरपी डॉ. राहुल वर्मा, सूची राणा, सुनील शर्मा, शिवम कुमार, मनीराम, मंजू, हुमा हर्षा पाल, मोबिन हसन, दिलशाद, पीतांबर सिंह, राजकुमार वर्मा, बृजेश कुमार, नरेश कुमार, इंदु वर्मा, सुनीता, दीपक महिंद्रा और आंगनबाड़ी अध्यक्ष गजाला नवनीत आर्य सहित कई अन्य का सराहनीय योगदान रहा।