राष्ट्रीय भगवा सेना के सघन सदस्यता अभियान के तहत नियुक्तियां।
कोटा। राष्ट्रीय भगवा सेना के सघन सदस्यता अभियान के तहत खेड़ा रामपुर (खेड़ा रसूल पुर) रावण चौक रामलीला रंगमंच पर भगवा सेना संगठन का सदस्यता समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में भगवती कुशवाह को राष्ट्रीय भगवा सेना महिला मोर्चा कोटा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसके अलावा, सीमा सुमन को उपाध्यक्ष और कमलेश सुमन को आठ नम्बर वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समारोह में उपस्थित महिलाओं ने धर्मरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने की और संचालन प्रदेश महासचिव महेश गिरी गोस्वामी ने किया।
मुख्य अतिथि कोटा सम्भाग अध्यक्ष राजेश अग्रवाल थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भगवा सेना महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पायल सोलंकी, कोटा सम्भाग अध्यक्ष मधुबाला नागर, और संगठन मंत्री सावित्री देवी ने नियुक्ति पत्र देकर और भगवा दुपट्टा धारण कराकर किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।