logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतरराष्ट्रीय AI समिट में यूथ कांग्रेस के 'अर्धनग्न' प्रदर्शन पर भाजपा व देश में आक्रोश: मंगेश श्रीवास्तव ने राहुल गांधी पर साधा कड़ा निशाना उज्जैन: न

*अंतरराष्ट्रीय AI समिट में यूथ कांग्रेस के 'अर्धनग्न' प्रदर्शन पर भाजपा व देश में*
*आक्रोश: मंगेश श्रीवास्तव ने राहुल गांधी पर साधा कड़ा निशाना*
उज्जैन: नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई (AI) समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा विक्रमादित्य मंडल उपाध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए इस कृत्य को देश की छवि धूमिल करने वाला बताया है।
'देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया धूमिल'
भाजपा विक्रमादित्य मंडल उपाध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने एक पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए तंज कसा कि, "कहावत है कि डायन भी एक घर छोड़ देती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी देश की साख गिराने का कोई मौका नहीं छोड़ते।" उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एआई समिट जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अर्धनग्न प्रदर्शन बेहद घृणित कृत्य है। इस तरह के विरोध प्रदर्शन से न केवल भारत का नाम खराब हुआ है, बल्कि दुनिया भर में 140 करोड़ देशवासियों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
सेना के शौर्य और अराध्य देव पर भी उठा चुके हैं सवाल
श्रीवास्तव ने कांग्रेस के पिछले बयानों की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता हमेशा से देश विरोधी बयान देते आए हैं। उन्होंने कहा, "जब हमारी सेना ने दुश्मन देश पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी कड़ी कार्रवाई की थी, तब भी कांग्रेस ने हमारी ही फौज के शौर्य पर सवाल खड़े किए थे। इतना ही नहीं, इसी कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं के आराध्य भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर भी प्रश्नचिह्न लगाया था।"
'अगला चुनाव पाकिस्तान से लड़ें राहुल गांधी'
कांग्रेस पर सीधे तौर पर देश का विरोध करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के युवराज को अब भारत के बजाय अपना अगला चुनाव पाकिस्तान में जाकर लड़ना चाहिए।
उन्होंने अपने बयान के अंत में कहा कि नई दिल्ली के एआई कार्यक्रम में हुए इस अशोभनीय प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के विरोध में खड़े हैं। अब समय आ गया है कि आम जनता इस सच्चाई को समझे और देश को पूरी तरह से 'कांग्रेस मुक्त' बनाने का संकल्प ले।

🚨इंटरनेशनल हुमन राइट्स संघठन मंत्री🚨
🚨🚨शिवम कुमार अस्थाना🚨🚨
उत्तर प्रदेश डिस्ट्रिक्ट हरदोई सिटी सण्डीला


0
3821 views

Comment