logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नानपारा कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

नानपारा कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों समुदायों के धर्मगुरु और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. दुर्गा शंकर तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, सीओ पहुंप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, ईओ नगर पालिका रंग बहादुर सिंह और एडीओ पंचायत राजेश चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों ने रमजान और आने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया।

अधिकारियों ने उपस्थित दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे।


इस अवसर पर होली समिति के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, मनोज गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अजय गुप्ता, पंकज जायसवाल, अपना दल के पंकज चौधरी, मोहम्मद अरशद और मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष नदीम चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

5
275 views

Comment