logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अजमेर दरगाह को लेकर कोर्ट में याचिका, 27 फरवरी 2026 को अगली सुनवाई


अजमेर।
महाराणा प्रताप सेना के नेतृत्व में अजमेर स्थित अजमेर दरगाह को लेकर अदालत में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि दरगाह स्थल एक प्राचीन हिंदू मंदिर रहा है।
महाराणा प्रताप सेना के संस्थापक अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में न्यायालय में विधिवत याचिका दाखिल की जा चुकी है और इसकी अगली सुनवाई 27 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है।
परमार ने कहा कि संगठन ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहा है और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है।
फिलहाल प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले पर सभी की निगाहें आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।

15
743 views

Comment