logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छपारा में डीजे पर सख्ती, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

छपारा (सिवनी): जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इन दिनों एक्शन मोड में हैं। वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनज़र ध्वनि प्रदूषण और देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ताजा मामला छपारा थाना क्षेत्र का है, जहां नियमों का उल्लंघन करने वाले एक डीजे संचालक पर कड़ी कार्रवाई की गई।

वर्तमान में स्कूली छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं जारी हैं। छात्रों को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद क्षेत्र में देर रात तक तेज ध्वनि में डीजे बजाए जाने की शिकायत मिली।
शिकायत मिलते ही छपारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर लिया।

डीजे संचालकों में हड़कंप
इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना प्रभारी का संदेश
“छात्रों की पढ़ाई और जनहित को ध्यान में रखते हुए नियम बनाए गए हैं। यदि कोई भी संचालक निर्धारित समय के बाद या तेज आवाज में डीजे बजाता पाया गया, तो उस पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

19
504 views

Comment