logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराजगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तेज, 22 फरवरी को चौथा विशेष अभियान दिवस

22 फरवरी को महाराजगंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, सभी बूथों पर रहेंगे बीएलओ

महाराजगंज। जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराना तथा सूची को शुद्ध और अद्यतन करना रहा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार, 22 फरवरी 2026 को जिले सहित प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी बीएलओ अपने साथ 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा फार्म 6, 6A, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखें, ताकि नागरिक मौके पर ही नाम जुड़वाने, संशोधन, स्थानांतरण या विलोपन संबंधी आवेदन कर सकें।
बैठक में सीएमओ, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ, बीएसए, डीपीओ समेत संबंधित विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक नए मतदाताओं को बूथ तक लाने के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी ने प्रत्येक अधिकारी का दायित्व तय करते हुए अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया।

3
719 views

Comment