logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ सिधांव के पास की है,

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ सिधांव के पास की है, जहां दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई. इस टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे चारों युवकों को कुचल दिया.
घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार चारों युवक एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान किसी कारणवश दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं और सभी युवक सड़क पर गिर पड़े. तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वाहन चारों के ऊपर से गुजर गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई.

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. तीसरे युवक ने गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक की मौत कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर जिले में हुए इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

12
1340 views

Comment