logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊगंज में बड़ा हादसा: मऊगंज जिला में गौतम ट्रैवल्स बस अनियंत्रित होकर 5 फीट नीचे गिरी, 35 यात्री सवार थे 05 गंभीर घायल।



मऊगंज जिले में गौतम ट्रैवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 5 फीट नीचे जा गिरी। बस सुबह करीब 10 बजे पतुलखी से रीवा की ओर जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही मुनमा मोड़ के पास पहुंची, अचानक स्टेरिंग फेल हो गया। चालक के नियंत्रण खोते ही बस सड़क से नीचे उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंडेक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोकने की कोशिश की। वह नीचे उतरकर टायर के नीचे पत्थर लगाकर बस को थामने का प्रयास करता रहा, लेकिन भारी वाहन रफ्तार और ढलान के कारण नहीं रुक सका और करीब 5 फीट नीचे जा गिरा।

बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिनमें स्कूली बच्चे और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। हादसे में लगभग 5 लोग गंभीर बताए जा रहे है वही हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे।

गांव के सरपंच रमेश कोरी और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में स्टेरिंग फेल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस वाहन की तकनीकी जांच कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

फिलहाल सभी घायलों का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता
#mauganjaccident #mauganjbusaccidentnews #mauganjpolice #mauganjnews #news

4
1639 views

Comment