logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिहोरा में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल*: सीमित संसाधनों में भी मिल रही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं


बूढ़नपुर/आजमगढ़। जनपद के कोयलसा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिहोरा में स्थित सरकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर इन दिनों अपनी बेहतर कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा भाव के कारण चर्चा में है। हाल ही में केंद्र के आकस्मिक अवलोकन के दौरान वहां की व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य कर्मियों का मरीजों के प्रति समर्पण प्रेरणादायी पाया गया।
आरोग्य मंदिर भले ही एक छोटे से कमरे में संचालित हो रहा है, लेकिन वहां की साफ-सफाई और दवाओं का व्यवस्थित रख-रखाव इस बात का प्रमाण है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनती। केंद्र का कोना-कोना स्वच्छ और सुव्यवस्थित मिला।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) सुषमा का मरीजों के प्रति अभूतपूर्व समर्पण देखने को मिला। मरीजों और उनके तीमारदारों की सेवा में उनका जो धैर्य और संशीलता दिखी, वह अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। स्थानीय ग्रामीणों और उपचार कराने आए मरीजों ने भी सुषमा और उनकी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
मौके पर आशा स्वास्थ्य कर्मी सविता देवी और मीता देवी भी उपस्थित रहीं, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने में पूर्ण निष्ठा से जुटी हैं। मरीजों का कहना है कि इस केंद्र पर उन्हें न केवल दवाएं मिल रही हैं, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों का अपनत्व और सम्मानजनक व्यवहार भी मिल रहा है।
सिहोरा का यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर यह संदेश देता है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं यदि कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रदान की जाएं, तो वे आम जनमानस के लिए वरदान साबित हो सकती हैं!

21
2923 views

Comment