logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागोरा में गूंजा हुंकार, 25 फरवरी के विधानसभा घेराव को लेकर माली समाज की बड़ी तैयारी रिपोर्टर - राजू माली पत्रकार

बागोरा में गूंजा हुंकार, 25 फरवरी के विधानसभा घेराव को लेकर माली समाज की बड़ी तैयारी

हनुमान मंदिर परिसर में युवा टीम की अहम बैठक,

खंडार/सवाई माधोपुर बागोरा में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को रात्रि को माली समाज की युवा टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी 25 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर गहन और रणनीतिक चर्चा की गई। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए आंदोलन को मजबूत और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक के दौरान युवा शक्ति को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि जल्द ही युवा टीम की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे आंदोलन को संगठित रूप से दिशा दी जा सके। समाज के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करे।
इसी क्रम में आज इच्छा पूर्ण हनुमान जी मंदिर, गोठ बिहारी खंडार में एक और अहम बैठक रखी गई है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओं से उपस्थित होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की गई है। समाज के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि एकजुटता दिखाई गई तो आंदोलन ऐतिहासिक रूप ले सकता है।
बैठक में जिला अध्यक्ष भारतीय समाज सेवा संस्था सवाई माधोपुर राजू माली, रामभजन सैनी, अमरसिंह, सुरज, रामसिंह, नरेश, भागीरथ माली, सुरज चौहान, हरगोविंद माली, कल्लाराम, तुलसीराम सैनी, रघुवीर माली, हंसराज माली, घनश्याम माली सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।
समाज के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि 25 फरवरी का विधानसभा घेराव माली समाज के अधिकारों और मांगों को लेकर निर्णायक साबित होगा। युवा वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

13
865 views

Comment