logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किरंदूल से निकली प्रतिभा को राज्य स्तर पर सम्मान सुमित मिश्रा की कविता ‘नशा मुक्ति’ अब छत्तीसगढ़ बोर्ड की पाठ्यपुस्तक में दंतेवाड़ा, संवाददाता।

किरंदूल से निकली प्रतिभा को राज्य स्तर पर सम्मान
सुमित मिश्रा की कविता ‘नशा मुक्ति’ अब छत्तीसगढ़ बोर्ड की पाठ्यपुस्तक में
दंतेवाड़ा, संवाददाता।
किरंदूल के युवा कवि सुमित मिश्रा की प्रेरणादायक कविता ‘नशा मुक्ति’ अब छत्तीसगढ़ बोर्ड की पांचवीं कक्षा के हिन्दी विषय में सम्मिलित होने जा रही है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश भर के विद्यार्थी इस कविता का अध्ययन करेंगे। यह निर्णय न केवल साहित्य प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे दंतेवाड़ा जिले के लिए भी सम्मान की बात है।
सुमित मिश्रा की यह कविता समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता का संदेश देती है। सरल भाषा और प्रभावशाली शैली में लिखी गई यह रचना बच्चों के मन में सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का संचार करेगी। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्राथमिक स्तर पर इस प्रकार की प्रेरक रचनाओं को शामिल करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
सुमित ने न केवल किरंदूल क्षेत्र, बल्कि पूरे दंतेवाड़ा को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी साहित्य के प्रति नई प्रेरणा जागी है। स्थानीय नागरिकों और शिक्षकों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
इस उल्लेखनीय सफलता के लिए सुमित मिश्रा को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे आगे भी अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

13
1349 views

Comment