logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेगा क्रेडिट कैम्प में 15.80 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत, 673 लाभार्थी हुए लाभान्वित ऋण वितरित कर स्वरोजगार व आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर जोर

महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी की तलाश करने के बजाय स्वरोजगार अपनाएं और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने व्यवसाय को सुदृढ़ बनाएं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। उन्होंने अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक (एलडीएम) एवं बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी ऐसे मेगा क्रेडिट कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने जानकारी दी कि कैंप में जनपद की 166 बैंक शाखाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कुल 673 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लगभग 1580.57 लाख रुपये (15.80 करोड़ रुपये से अधिक) का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मेगा क्रेडिट कैंप का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बैंक में जमा पूंजी तब तक सार्थक नहीं होती जब तक उसे उत्पादक कार्यों में न लगाया जाए। इस प्रकार के ऋण कार्यक्रम स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए गए।

16
1451 views

Comment