logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली के 18 प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरों को एआई तकनीक से अपग्रेड, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने के लिए एक नया प्रयोग शुरू।

बरेली शहर के 18 प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरों को एआई तकनीक से अपग्रेड, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने के लिए एक नया प्रयोग शुरू।

बरेली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने के लिए एक नया प्रयोग शुरू हो रहा है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को सार्वजनिक रूप से उनका नाम पुकारकर चेतावनी दी जाएगी। यह पहल शहर के 18 प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरों को एआई तकनीक से अपग्रेड करके की जा रही है। परिवहन विभाग के ने बताया कि यह एआई-आधारित सिस्टम हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने वाले चालकों की तुरंत पहचान करेगा। विशेष सेंसर और सॉफ्टवेयर से लैस कैमरे वाहन का नंबर स्कैन करेंगे और पंजीकरण डेटा के आधार पर चालक का नाम पता लगाएंगे। इसके बाद लाउडस्पीकर के माध्यम से "कृपया हेलमेट पहनें" या "सीट बेल्ट लगाएं" जैसी चेतावनी के साथ चालक का नाम पुकारा जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों में सामाजिक जवाबदेही की भावना जगाना है। सार्वजनिक स्थान पर नाम पुकारे जाने की शर्मिंदगी के डर से लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति अधिक सतर्क होंगे। विभाग का मानना है कि यह मनोवैज्ञानिक प्रभाव जुर्माने से अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। एआई निगरानी प्रणाली को सड़क सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग में वृद्धि से सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों और मौतों की संख्या में कमी आ सकती है। परिवहन विभाग ने एक निजी एजेंसी के साथ इस परियोजना का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। तकनीकी सुधार अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका परीक्षण शुरू होगा। यदि शुरुआती परीक्षण सफल रहता है, तो भविष्य में इसे शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लागू किया जा सकता है।

गौरव कुमार बरेली।

3
238 views

Comment